Skip to content
गणना २६:२८-४१

मनश्शे, एप्रैम और बिन्यामीन की जनगणना

गणना २६:२८-४१
२८
योसेफ़ के दो पुत्र मनश्शेह और एफ्राईम थे. हर एक पुत्र अपने परिवारों के साथ परिवार समूह बन गया था.
२९
मनश्शेह के परिवार में ये थे: माखीर से माखीर परिवार (माखीर गिलआद का पिता था); गिलआद से गिलआद परिवार;
३०
गिलआद के परिवार ये थे: ईएजेर से ईएजेर परिवार; हेलेक से हेलेकी परिवार;
३१
अस्रीएल से अस्रीएल परिवार; शेकेम से शेकेमी परिवार;
३२
शेमीदा से शेमीदा परिवार; हेफेर से हेफेर परिवार;
३३
(हेफेर का पुत्र ज़लोफेहाद था. किंतु उसका कोई पुत्र न था; केवल पुत्री थी. उसकी पुत्रियों के नाम महलाह, नोआ, होगलाह, मिलकाह, और तिरज़ाह थे.)
३४
मनश्शेह परिवार समूह के ये परिवार हैं; इनमें कुल पुरुष 52,700 थे.
३५
एफ्राईम के परिवार समूह के ये परिवार थे: शूतेलाह से शूतेलाही परिवार; बेकेर से बेकेरी परिवार; तहान से तहानी परिवार;
३६
एरान शूतेलाह परिवार का था: उसका परिवार एरनी था.
३७
एफ्राईम के परिवार समूह में ये परिवार थे; कुल पुरुषों की संख्या इसमें 32,500 थी. वे ऐसे सभी लोग हैं जो योसेफ़ के परिवार समूहों के हैं.
३८
बिन्यामिन के परिवार समूह के परिवार ये थे: बेला से बेला परिवार; अशबेल से अशबेली परिवार; अहीराम से अहीरामी परिवार;
३९
शपूआमि से शपूआमि परिवार; हूपाम से हूपामी परिवार.
४०
बेला के परिवार में अर्द और नामान थे: अर्द से अर्दी परिवार; नामान से नामानी परिवार;
४१
बिन्यामिन के परिवार समूह के ये सभी परिवार थे; इसमें पुरुषों की कुल संख्या 45,600 थी.

बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.

Settings

Reading style

Typeface

Font size 19px

Reading width 75 chars

Options