Skip to content
योहन २:१-५

योहन २:१-५

१
तीसरे दिन गलील प्रदेश के काना नगर में एक विवाहोत्सव था. मसीह येशु की माता वहां उपस्थित थी.
२
मसीह येशु और उनके शिष्य भी वहां आमंत्रित थे.
३
जब वहां दाखरस कम पड़ने लगा तो मसीह येशु की माता ने उनसे कहा, “उनका दाखरस समाप्‍त हो गया है.”
४
इस पर मसीह येशु ने उनसे कहा, “हे स्त्री, इससे आपका और मेरा क्या संबंध? मेरा समय अभी नहीं आया है.”
५
उनकी माता ने सेवकों से कहा, “जो कुछ वह तुमसे कहें, वही करो.”
Settings

Reading style

Typeface

Font size 19px

Reading width 75 chars

Options