Skip to content
उत्पत्ति १०:२१-३२

शेम के वंशज

उत्पत्ति १०:२१-३२
२१
शेम याफेत के बड़े भाई थे; वे एबर के वंश के गोत्रपिता हुए.
२२
शेम के पुत्र: एलाम, अशहूर, अरफाक्साद, लूद तथा अराम थे.
२३
अराम के पुत्र: उज़, हूल, गेथर तथा माश थे.
२४
अरफाक्साद शेलाह का पिता था, शेलाह एबर का.
२५
एबर के दो पुत्र हुए: एक का नाम पेलेग अर्थात् बांटना, क्योंकि उनके समय में पृथ्वी का बंटवारा हुआ. उनके भाई का नाम योकतान था.
२६
योकतान के पुत्र: अलमोदाद, शेलेफ, हासारमेबेथ, जेराह,
२७
हादरोम, उजाल, दिखलाह,
२८
ओबाल, अबीमाएल, शीबा,
२९
ओफीर, हाविलाह और योबाब. ये सभी योकतान के पुत्र थे.
३०
(ये जहां रहते थे, वहां की सीमा मेषा से लेकर पूर्व के पहाड़ के सेफार तक थी.)
३१
ये सभी अपने गोत्रों, भाषाओं, देशों तथा राष्ट्रों के अनुसार शेम वंश के थे.
३२
अपनी-अपनी संतान और जाति के अनुसार, ये नोहा के बेटों के वंशज हैं. जलप्रलय के बाद, जाति-जाति के लोग इनसे निकलकर पृथ्वी में फैल गए.

बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.