Skip to content
निर्गमन २५:१-९

निर्गमन २५:१-९

फिर याहवेह ने मोशेह से कहा:
“इस्राएलियों से कहो कि वे मेरे लिए भेंट लाएं. और तुम यह भेंट उन्हीं से लेना जो अपनी इच्छा से दे.
“ये हैं भेंटें जिन्हें तुम उनसे प्राप्‍त करोगे: “सोना, चांदी, कांसे;
नीले, बैंगनी तथा लाल सूक्ष्म मलमल; बकरे के रोम;
मेमने की रंगी हुई लाल खाल, सूंस की खाल, बबूल की लकड़ी,
दीपक के लिए तेल; अभिषेक का तेल एवं सुगंधधूप के लिए सुगंध द्रव्य;
एफ़ोद तथा सीनाबंद में जड़ने के लिए सुलेमानी गोमेद नाग तथा अन्य नग,
“और मेरे लिए एक पवित्र स्थान बनाना. ताकि मैं उनके बीच रहूं.
पवित्र निवास स्थान के लिये जैसा मैं तुमको बताऊं वैसा ही सामान लेना और उसी तरीके से बनाना.
Settings

Reading Style

Typeface

Font Size 19px

Options