Skip to content
1 इतिहास ७:२०-२६

1 इतिहास ७:२०-२६

२०
एफ्राईम-वंशज: शूतेलाह, उसका पुत्र बेरेद, उसका पुत्र ताहाथ, उसका पुत्र एलियाद, उसका पुत्र ताहाथ,
२१
उसका पुत्र ज़ाबाद, उसके पुत्र शूतेलाह. (एज़र और एलियाद. इन दोनों का वध गाथ के निवासियों द्वारा उस समय कर दिया गया था, जब ये दोनों उनके पशुओं की चोरी करते हुए पकड़े गए थे.
२२
इनके लिए इनका पिता एफ्राईम लंबे समय तक दुःख में डूबा रहा. उसके संबंधी उसे सांत्वना देने उसके पास जाते रहे.
२३
इसके बाद उसने अपनी पत्नी से संबंध बनाए. वह गर्भवती हुई और उसने एक पुत्र को जन्म दिया, जिसका नाम रखा गया बेरियाह यानी मुसीबत, क्योंकि उसके परिवार पर मुसीबत आई हुई थी.
२४
उसकी पुत्री का नाम था शीराह. उसने ऊपरवाले और नीचेवाले बेथ-होरोन नगरों और उज्जेन-शीराह नगर का निर्माण किया था.)
२५
उसका पुत्र था रेफ़ाह, उसका पुत्र था रेशेफ़, उसका पुत्र तेलाह, उसका पुत्र तहान
२६
उसका पुत्र लादान, उसका पुत्र अम्मीहूद, उसका पुत्र एलीशामा,

बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.