Skip to content
1 इतिहास ६:३१-३८

1 इतिहास ६:३१-३८

३१
निम्न लिखित पुरुष वे हैं, जिन्हें दावीद ने याहवेह के भवन में संदूक की स्थापना के बाद आराधना में गाने की जवाबदारी सौंप रखी थी.
३२
ये येरूशलेम में शलोमोन द्वारा याहवेह का भवन बनाए जाने तक, मिलनवाले तंबू के सामने आराधना-संगीत के द्वारा सेवा करते थे. वे अपने पद के अनुसार ही यह सेवा किया करते थे.
३३
सेवा के लिए चुने गए उन व्यक्तियों और उनके पुत्रों के नाम इस प्रकार है: कोहाथ के पुत्रों में से: गायक, हेमान, जो योएल का पुत्र, शमुएल का पुत्र था,
३४
जो एलकाना का, जो येरोहाम का, जो एलिएल का, जो तौआह का,
३५
जो सूफ़ का, जो एलकाना का, जो माहाथ का, जो आमासाई का,
३६
जो एलकाना का, जो योएल का, जो अज़रियाह का, जो ज़ेफनियाह का,
३७
जो ताहाथ का, जो अस्सिर का, एबीआसफ़ का, जो कोराह का,
३८
जो इज़हार का, जो कोहाथ का, जो लेवी का, जो इस्राएल का पुत्र था.

बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.