मुख्य सामग्री पर जाएँ

Paul के बारे में बाइबल के वचन: Visits Coos, Rhodes, Patara; takes ship for Tyre; tarries at Tyre seven days; is brought on his way by the disciples to the outskirts of the city; kneels down and prays; takes ship; comes to Ptolemais; salutes the brethren, and abides one day

7 वचन · 103 पहलू

Visits Coos, Rhodes, Patara; takes ship for Tyre; tarries at Tyre seven days; is brought on his way by the disciples to the outskirts of the city; kneels down and prays; takes ship; comes to Ptolemais; salutes the brethren, and abides one day पर वचन

  1. जब हमने उनसे विदा लेकर जलमार्ग से यात्रा प्रारंभ की और हमने सीधे कॉस द्वीप का मार्ग लिया, फिर अगले दिन रोदॉस द्वीप का और वहां से पतारा द्वीप का.

  2. वहां फ़ॉयनिके नगर जाने के लिए एक जलयान तैयार था. हम उस पर सवार हो गए और हमने यात्रा प्रारंभ की.

  3. हमें बायीं ओर सैप्रस द्वीप दिखाई दिया. हम उसे छोड़कर सीरिया प्रदेश की ओर बढ़ते गए और सोर नगर जा पहुंचे क्योंकि वहां जलयान से सामान उतारा जाना था.

  4. वहां हमने शिष्यों का पता लगाया और उनके साथ सात दिन रहे. पवित्र आत्मा के माध्यम से वे बार-बार पौलॉस से येरूशलेम न जाने की विनती करते रहे.

  5. जब वहां से हमारे जाने का समय आया, वे परिवार के साथ हमें विदा करने नगर सीमा तक आए. समुद्रतट पर हमने घुटने टेककर प्रार्थना की और एक दूसरे से विदा ली.

  6. हम जलयान में सवार हो गए और वे सब अपने-अपने घर लौट गए.

  7. सोर नगर से शुरू की गई यात्रा पूरी कर हम प्‍तुलेमाईस नगर पहुंचे. स्थानीय भाई बहिनों से भेंट कर हम एक दिन वहीं रुक गए.