Paul के बारे में बाइबल के वचन: Is delayed in Melita three months; proceeds on the voyage; delays at Syracuse; sails by Rhegium and Puteoli; meets brethren who accompany him to Rome from Appii forum; arrives at Rome; is delivered to the captain of the guard; is permitted to dwell by him
Is delayed in Melita three months; proceeds on the voyage; delays at Syracuse; sails by Rhegium and Puteoli; meets brethren who accompany him to Rome from Appii forum; arrives at Rome; is delivered to the captain of the guard; is permitted to dwell by him पर वचन
तीन महीने बाद हमने अलेक्सान्द्रिया जा रहे जलयान पर यात्रा शुरू की. यह जलयान ठंड के कारण इस द्वीप में ठहरा हुआ था. इस यान के अगले भाग पर एक जोड़ी देवताओं की एक आकृति—दिओस्कूरोईस गढ़ी हुई थी.
सायराक्यूज़ नगर पहुंचने पर हम वहां तीन दिन रहे.
वहां से आगे बढ़कर हम रेगियम नगर पहुंचे. एक दिन बाद जब हमें दक्षिण वायु मिली हम फिर आगे बढ़े और दूसरे दिन पुतेओली नगर जा पहुंचे.
वहां कुछ भाई बहिन थे, जिन्होंने हमें अपने घर में ठहरने के लिए आमंत्रित किया. हम वहां सात दिन ठहरे. आखिरकार हम रोम नगर पहुंच गए.
हमारे विषय में समाचार मिलने पर भाई बहिन हमसे भेंट करने अप्पियुस के चौक तथा त्रिओन ताबेरनॉन नामक स्थान तक आए. उन्हें देख पौलॉस ने बहुत आनंदित हो परमेश्वर के प्रति धन्यवाद प्रकट किया.
रोम पहुंचने पर पौलॉस को अकेले रहने की आज्ञा मिल गई किंतु उन पर पहरे के लिए एक सैनिक को ठहरा दिया गया था.