मुख्य सामग्री पर जाएँ

Ithamar के बारे में बाइबल के वचन: Descendants of

19 वचन · 5 पहलू

"Ithamar" के लिए खोजें

Descendants of पर वचन

  1. अहरोन-वंशजों के समूह ये थे: अहरोन के पुत्र थे नादाब, अबीहू, एलिएज़र और इथामार.

  2. मगर नादाब और अबीहू की मृत्यु उनके पिता के देखते-देखते हो गई थी. उनके कोई संतान भी न थी. फलस्वरूप एलिएज़र और इथामार ने पौरोहितिक कार्यभार अपने ऊपर ले लिया.

  3. एलिएज़र वंशज सादोक और इथामार-वंशज अहीमेलेख के साथ मिलकर दावीद ने सेवा के लिए उनके पदों के अनुसार उनके समूहों को बांट दिया.

  4. इसलिये कि एलिएज़र-वंशजों में इथामार-वंशजों से संख्या में ज्यादा मुख्य पाए गए, उनका बंटवारा इस प्रकार किया गया: एलिएज़र-वंशजों में सोलह और इथामार-वंशजों में आठ मुख्य पाए गए, ये दोनों ही उनके घरानों के अनुसार थे.

  5. पासा फेंकने की प्रथा के द्वारा इन सभी का बंटवारा किया गया था; बिना किसी भेद-भाव के सभी का, क्योंकि वे मंदिर के, हां, परमेश्वर के लिए चुने गए अधिकारी थे. ये दोनों ही एलिएज़र और इथामार-वंशज थे.

  6. लेवियों में से नेथानेल के पुत्र शेमायाह ने राजा, शासकों, पुरोहित सादोक, अबीयाथर के पुत्र अहीमेलेख और पुरोहितों के घरानों और लेवियों के सामने इन्हें लिख लिया. एक घराना एलिएज़र के लिए और एक घराना इथामार के लिए लिखा गया.

  7. इस प्रक्रिया से पहला पासा यहोइयारिब के लिए, दूसरा येदाइयाह के लिए,

  8. तीसरा हारिम के लिए, चौथा सेओरिम के लिए,

  9. पांचवां मालाखियाह के लिए, छठा मियामिन के लिए,

  10. सातवां हक्कोज़ के लिए, आठवां अबीयाह के लिए,

  11. नवां येशुआ के लिए, दसवां शेकानियाह के लिए,

  12. ग्यारहवां एलियाशिब के लिए, बारहवां याकिम के लिए,

  13. तेरहवां हुप्पाह के लिए, चौदहवां येशेबियाब के लिए,

  14. पन्द्रहवां बिलगाह के लिए, सोलहवां इम्मर के लिए,

  15. सत्रहवां हेज़ीर के लिए, अठारहवां हापीज़ीज़ के लिए,

  16. उन्‍नीसवां पेथाइयाह के लिए, बीसवां यहेजकेल के लिए,

  17. इक्‍कीसवां याकिन के लिए, बाईसवां गामुल के लिए,

  18. तेईसवां देलाइयाह के लिए और चौबीसवां माजियाह के लिए निकला.

  19. जब ये अपने पूर्वज अहरोन द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार याहवेह के भवन में आए, उन्हें सेवा के लिए ये ही पद सौंपे गए थे-ठीक जैसा आदेश उन्हें याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने दिया था.