Skip to content

Beriah के बारे में बाइबल के वचन

8 वचन · 4 पहलू

प्रमुख बाइबल वचन

  1. आशेर के परिवार समूह के ये परिवार हैं: इमनाह से इम्नी परिवार; इशवी से इशवी परिवार; बेरियाह से बेरिय परिवार;

  2. बेरियाह के ये परिवार हैं: हेबेर से हेबेरी परिवार; मालखिएल से मालखिएल परिवार.

  3. एफ्राईम-वंशज: शूतेलाह, उसका पुत्र बेरेद, उसका पुत्र ताहाथ, उसका पुत्र एलियाद, उसका पुत्र ताहाथ,

  4. उसका पुत्र ज़ाबाद, उसके पुत्र शूतेलाह. (एज़र और एलियाद. इन दोनों का वध गाथ के निवासियों द्वारा उस समय कर दिया गया था, जब ये दोनों उनके पशुओं की चोरी करते हुए पकड़े गए थे.

  5. इनके लिए इनका पिता एफ्राईम लंबे समय तक दुःख में डूबा रहा. उसके संबंधी उसे सांत्वना देने उसके पास जाते रहे.

  6. इसके बाद उसने अपनी पत्नी से संबंध बनाए. वह गर्भवती हुई और उसने एक पुत्र को जन्म दिया, जिसका नाम रखा गया बेरियाह यानी मुसीबत, क्योंकि उसके परिवार पर मुसीबत आई हुई थी.

  7. शिमेई के पुत्र थे: याहाथ, ज़िज़ा, येऊश और बेरियाह. ये चारों शिमेई के पुत्र थे.

  8. (याहाथ जेठा था और ज़िज़ाह छोटा; मगर येऊश और बेरियाह के बहुत पुत्र न हुए इसलिये उनकी गिनती एक ही घराने में की गई.)