Skip to content
सूक्ति संग्रह २०:२३-२४

सूक्ति संग्रह २०:२३-२४

२३
असमान माप याहवेह के समक्ष घृणास्पद, तथा छलपूर्ण तुलामान कुटिलता है.
२४
जब मनुष्य का चलना याहवेह द्वारा ठहराया जाता है, तब यह कैसे संभव है कि हम अपनी गतिविधियों को स्वयं समझ सकें?

अंश का अध्ययन

पूरे अंश पर आधारित टिप्पणी

शास्त्र में अन्य संदर्भ

  • येरेमियाह १०:२३

    याहवेह, मैं उत्तम रीति से इस बात से अवगत हूं कि मनुष्य अपनी गतिविधियों को स्वयं नियंत्रित नहीं करता; न ही मनुष्य अपने कदम स्वयं संचालित कर सकता है.
    पद २४ से
  • सूक्ति संग्रह १६:९

    मानवीय मस्तिष्क अपने लिए उपयुक्त मार्ग निर्धारित कर लेता है, किंतु उसके पैरों का निर्धारण याहवेह ही करते हैं.
    पद २४ से
  • स्तोत्र २५:१२

    तब कौन है वह मनुष्य, जो याहवेह से डरता है? याहवेह उस पर वह मार्ग प्रकट करेंगे, जिस पर उसका चलना भला है.
    पद २४ से
  • स्तोत्र ३७:२३

    जिस पुरुष के कदम याहवेह द्वारा नियोजित किए जाते हैं, उसके आचरण से याहवेह प्रसन्‍न होते हैं;
    पद २४ से
  • स्तोत्र २५:४

    याहवेह, मुझे अपने मार्ग दिखा, मुझे अपने मार्गों की शिक्षा दीजिए.
    पद २४ से
  • सूक्ति संग्रह २०:१०

    याहवेह के समक्ष असमान तुला और असमान माप घृणास्पद हैं.
    पद २३ से
  • सूक्ति संग्रह १४:८

    विवेकी की बुद्धिमता इसी में होती है, कि वह उपयुक्त मार्ग की विवेचना कर लेता है, किंतु मूर्खों की मूर्खता धोखा है.
    पद २४ से
  • प्रेरितों १७:२८

    क्योंकि उन्हीं में हमारा जीवन, हमारा चलना फिरना तथा हमारा अस्तित्व बना है—ठीक वैसा ही जैसा कि आप ही के अपने कुछ कवियों ने भी कहा है: ‘हम भी उनके वंशज हैं.’
    पद २४ से
  • दानिएल ५:२३

    वरन आपने अपने आपको स्वर्ग के प्रभु से भी बड़ा बना लिया है. आपने उनके मंदिर से प्यालों को अपने पास मंगा लिया, और आप और आपके प्रभावशाली लोगों ने, आपकी पत्नियों और आपकी उपपत्नियों ने उनमें दाखमधु पिया है. आपने चांदी, सोना, कांसा, लोहा, लकड़ी और पत्थर के देवताओं की महिमा किया है, जो न तो देख सकते हैं, न सुन सकते है, और न ही समझ सकते हैं. पर आपने उस परमेश्वर का आदर नहीं किया, जिनके हाथ में आपका जीवन और आपके सारे क्रियाकलाप हैं.
    पद २४ से
  • यहेजकेल ४५:१०

    तुम सही नाप का उपयोग करो, सही एफाह और सही बत का उपयोग करो.
    पद २३ से
  • होशेआ १२:७

    व्यापारी गलत नाप का उपयोग करता है और छल करना उसको अच्छा लगता है,
    पद २३ से
  • सूक्ति संग्रह ११:१

    अशुद्ध माप याहवेह के लिए घृणास्पद है, किंतु शुद्ध तोल माप उनके लिए आनंद है.
    पद २३ से
Settings

Reading Style

Typeface

Font Size 19px

Options