Skip to content
गणना २९:७-११

प्रायश्चित के दिन की भेंटें

गणना २९:७-११
७
“ ‘इसी महीने की दसवीं तारीख पर तुम एक पवित्र सभा आयोजित करोगे; तुम स्वयं को नम्र करोगे, तुम किसी प्रकार की मेहनत नहीं करोगे.
८
सुखद-सुगंध के लिए तुम याहवेह के लिए यह होमबलि भेंट करोगे: एक बछड़ा, एक मेढ़ा तथा एक वर्ष के सात निर्दोष मेमने.
९
उनके साथ अन्‍नबलि होगी: तेल मिला हुआ मैदा; बछड़े के साथ ढाई किलो, मेढ़े के साथ दो किलो;
१०
तथा हर एक मेमने के साथ एक-एक किलो मैदा.
११
प्रायश्चित के लिए पापबलि, नियमित होमबलि तथा अन्‍नबलि एवं पेय बलियां के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा भी भेंट किया जाए.

बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.