Skip to content
गणना २९:१-६

तुरहियों के पर्व की भेंटें

गणना २९:१-६
१
“ ‘पहले महीने की पहली तारीख पर तुम पवित्र सभा आयोजित करोगे. इस दिन तुम कोई भी मेहनत न करोगे. यह वह दिन होगा, जिसे तुम तुरही बजाने के लिए प्रयोग करोगे.
२
तुम याहवेह को सुखद-सुगंध भेंट करने के लिए यह होमबलि भेंट करोगे: एक बछड़ा, एक मेढ़ा तथा सात एक वर्ष के निर्दोष मेमने.
३
इनके अलावा उनकी अन्‍नबलि भी; तेल मिला हुआ मैदा; बछड़ों के साथ ढाई किलो, मेढ़े के साथ दो किलो;
४
तथा हर एक मेमने के साथ एक-एक किलो तेल मिला हुआ मैदा,
५
साथ में अपने प्रायश्चित के लिए पापबलि में एक बकरा.
६
नए चांद के लिए होमबलि तथा इससे संबंधित अन्‍नबलि के लिए नियमित होमबलि तथा अन्‍नबलि तथा उससे संबंधित पेय बलियां, जैसा उनके विषय में याहवेह ने आज्ञा दी थी, वैसे भेंट किए जाएं.

बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.