Skip to content
गणना २९:१२-१६

झोंपड़ियों के पर्व की भेंटें: पहला दिन

गणना २९:१२-१६
१२
“ ‘इसके बाद सातवें महीने की पन्द्रहवीं तारीख पर तुम एक पवित्र सभा आयोजित करोगे. तुम इसमें कोई भी मेहनत न करोगे, और याहवेह के लिए सात दिन उत्सव मनाओगे.
१३
तुम याहवेह के लिए सुखद-सुगंध के लिए आग के द्वारा यह होमबलि भेंट करो: तेरह बछड़े, दो मेढ़े, चौदह एक वर्ष के निर्दोष मेमने.
१४
उन तेरह बछड़ों के साथ यह अन्‍नबलि होगी: तेल मिला हुआ मैदा ढाई किलो, मेढ़े के साथ तेल मिला हुआ मैदा दो किलो,
१५
तथा हर एक मेमने के साथ एक-एक किलो तेल मिला हुआ मैदा.
१६
नियमित होमबलि, अन्‍नबलि तथा पेय बलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा भेंट किया जाए.
Settings

Reading Style

Typeface

Font Size 19px

Reading Width 45 chars

Options