गणना २९:१२-२२
१२
“ ‘इसके बाद सातवें महीने की पन्द्रहवीं तारीख पर तुम एक पवित्र सभा आयोजित करोगे. तुम इसमें कोई भी मेहनत न करोगे, और याहवेह के लिए सात दिन उत्सव मनाओगे.
१३
तुम याहवेह के लिए सुखद-सुगंध के लिए आग के द्वारा यह होमबलि भेंट करो: तेरह बछड़े, दो मेढ़े, चौदह एक वर्ष के निर्दोष मेमने.
१४
उन तेरह बछड़ों के साथ यह अन्नबलि होगी: तेल मिला हुआ मैदा ढाई किलो, मेढ़े के साथ तेल मिला हुआ मैदा दो किलो,
१५
तथा हर एक मेमने के साथ एक-एक किलो तेल मिला हुआ मैदा.
१६
नियमित होमबलि, अन्नबलि तथा पेय बलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा भेंट किया जाए.
१७
“ ‘इसके बाद अगले दिन पशुओं में से बारह बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.
१८
इनके अलावा अन्नबलि और पेय बलि चढ़ाना; जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के लिए उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.
१९
तथा नियमित होमबलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा तथा इसके साथ अन्नबलि तथा उनकी पेय बलियां.
२०
“ ‘तीसरे दिन ग्यारह बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.
२१
इनके अलावा अन्नबलि और पेय बलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.
२२
तथा नियमित होमबलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा तथा इसके लिए अन्नबलि तथा उनकी पेय बलियां.
बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.