Skip to content
मत्तियाह १४:२७-३३

मत्तियाह १४:२७-३३

२७
इस पर येशु ने उनसे कहा, “डरो मत. साहस रखो! मैं हूं!”
२८
पेतरॉस ने उनसे कहा, “प्रभु! यदि आप ही हैं तो मुझे आज्ञा दीजिए कि मैं जल पर चलते हुए आपके पास आ जाऊं.”
२९
“आओ!” येशु ने आज्ञा दी. पेतरॉस नाव से उतरकर जल पर चलते हुए येशु की ओर बढ़ने लगे
३०
किंतु जब उनका ध्यान हवा की गति की ओर गया तो वह भयभीत हो गए और जल में डूबने लगे. वह चिल्लाए, “प्रभु! मुझे बचाइए!”
३१
येशु ने तुरंत हाथ बढ़ाकर उन्हें थाम लिया और कहा, “अरे, अल्प विश्वासी! तुमने संदेह क्यों किया?”
३२
तब वे दोनों नाव में चढ़ गए और वायु थम गई.
३३
नाव में सवार शिष्यों ने यह कहते हुए येशु की वंदना की, “सचमुच आप ही परमेश्वर-पुत्र हैं.”
Settings

Reading style

Typeface

Font size 19px

Reading width 90 chars

Options