यहोशू २१:२७-३३
२७
गेरशोन वंश को, जो लेवी गोत्र से थे: मनश्शेह के आधे गोत्र में से बाशान का गोलान (जो हत्यारे के लिए निश्चित शरण शहर था) और उसके चराइयों सहित, बएशतरा उसके चराइयों सहित, दो नगर दिए.
२८
इस्साखार के गोत्र में से: किशयोन, दाबरथ,
२९
यरमूथ और एन-गन्नीम उसके चराइयों सहित; चार नगर दिये.
३०
आशेर के गोत्र से: मिशआल, अबदोन,
३१
हेलकथ तथा रेहोब उनके चराइयों सहित चार नगर दिए;
३२
नफताली गोत्र से: उन्होंने उन्हें गलील में केदेश (जो हत्यारे के लिए निश्चित शरण शहर था), हम्मोथ-दोर तथा करतान; उनके चराइयों सहित तीन नगर दिये.
३३
उनके परिवारों के अनुसार गेरशोन वंश को कुल तेरह नगर, उनके चराइयों सहित दिये.
Settings