मुख्य सामग्री पर जाएँ
यशायाह २:१०-२२

यहोवा के दिन का आतंक

यशायाह २:१०-२२
१०
याहवेह के डर तथा उनके प्रताप के तेज के कारण चट्टान में चले जाओ और छिप जाओ!
११
मनुष्यों का घमंड नीचा करके; याहवेह को ऊंचा किया जायेगा.
१२
क्योंकि हर घमंडी एवं अहंकारी व्यक्ति के लिए सर्वशक्तिमान याहवेह ने दिन ठहराया है, उस दिन उनका घमंड तोड़ दिया जाएगा,
१३
और लबानोन के समस्त ऊंचे देवदारों, तथा बाशान के सब बांज वृक्षों पर,
१४
समस्त ऊंचे पहाडों और ऊंची पहाड़ियों पर,
१५
समस्त ऊंचे गुम्मटों और सब शहरपनाहों पर और,
१६
तरशीश के सब जहाजों तथा सब सुंदर चित्रकारी पर.
१७
जो मनुष्य का घमंड और अहंकार है दूर किया जाएगा; और केवल याहवेह ही ऊंचे पर विराजमान होगा,
१८
सब मूर्तियां नष्ट कर दी जाएंगी.
१९
जब याहवेह पृथ्वी को कंपित करने के लिए उठेंगे तब उनके भय तथा प्रताप के तेज के कारण मनुष्य चट्टानों की गुफाओं में तथा भूमि के गड्ढों में जा छिपेंगे.
२०
उस दिन मनुष्य अपनी सोने-चांदी की मूर्तियां जिन्हें उन्होंने बनाई थी, उन्हें छछूंदरों और चमगादड़ों के सामने फेंक देंगे.
२१
जब याहवेह पृथ्वी को कंपित करने के लिए उठेंगे तब उनके भय तथा उनके प्रताप के तेज के कारण, मनुष्य चट्टानों की गुफाओं में तथा चट्टानों में जा छिपेंगे.
२२
तुम मनुष्यों से दूर रहो, जिनका सांस कुछ पल का है. जिनका कोई महत्व नहीं.
Settings

Reading Style

Typeface

Font Size 19px

Reading Width 45 chars

Options