Skip to content
1 इतिहास १:४३-५०

1 इतिहास १:४३-५०

४३
इसके पहले कि इस्राएल पर किसी राजा का शासन होता, एदोम देश पर राज्य करनेवाले राजा ये थे: बेओर का पुत्र बेला, उसके द्वारा शासित नगर का नाम था दिनहाबाह.
४४
बेला के मरने के बाद, उसके स्थान पर बोज़राहवासी ज़ेराह का पुत्र योबाब राजा बना.
४५
योबाब के मरने के बाद, उसके स्थान पर तेमानियों के देश का व्यक्ति हुशम राजा बना.
४६
हुशम के मरने के बाद, उसके स्थान पर बेदद का पुत्र हदद राजा बना. उसने मोआब देश में मिदियानी सेना को हरा दिया. उसके द्वारा शासित नगर का नाम था आविथ.
४७
हदद के मरने के बाद, उसके स्थान पर मसरेकाह का सामलाह राजा बना.
४८
सामलाह के मरने के बाद, फरात नदी पर बसे रेहोबोथ का निवासी शाऊल उनके स्थान पर राजा बना.
४९
शाऊल के मरने के बाद, उसके स्थान पर अखबोर का पुत्र बाल-हनन राजा बना.
५०
बाल-हनन मरने के बाद, उसके स्थान पर हदद राजा बना. उस नगर का नाम पाऊ था तथा उसकी पत्नी का नाम मेहेताबेल था. वह मातरेद की पुत्री थी और मातरेद मेत्साहब की पुत्री थी.
Settings

Reading Style

Typeface

Font Size 19px

Options