मुख्य सामग्री पर जाएँ

The Tribe Of Issachar के बारे में बाइबल के वचन: Offering of, at the dedication

6 वचन · 20 पहलू

"The Tribe Of Issachar" के लिए खोजें

Offering of, at the dedication पर वचन

  1. दूसरे दिन इस्साखार गोत्र के प्रधान ज़ुअर के पुत्र नेथानेल ने भेंट चढ़ाई.

  2. उसकी भेंट यह थी: एक सौ तीस शेकेल की एक चांदी की परात, सत्तर शेकेल की एक चांदी की कटोरी; ये दोनों ही पवित्र स्थान की तौल के शेकेल के अनुसार थे. इन दोनों ही में अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ मैदा भरा था;

  3. सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;

  4. होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक नर मेमना;

  5. पापबलि के लिए एक बकरा;

  6. मेल बलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक वर्ष के पांच नर मेमने. यह थी ज़ुअर के पुत्र नेथानेल द्वारा चढ़ाई गई भेंटें.