मुख्य सामग्री पर जाएँ

Manna के बारे में बाइबल के वचन: Christ

4 वचन · 44 पहलू

"Manna" के लिए खोजें

Christ पर वचन

  1. इस पर मसीह येशु ने उनसे कहा, “मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: स्वर्ग से वह रोटी तुम्हें मोशेह ने नहीं दी; मेरे पिता ही हैं, जो तुम्हें स्वर्ग से वास्तविक रोटी देते हैं.

  2. क्योंकि परमेश्वर की रोटी वह है, जो स्वर्ग से आती है, और संसार को जीवन प्रदान करती है.”

  3. यह सुनकर उन्होंने विनती की, “प्रभु, अब से हमें यही रोटी दें.”

  4. इस पर मसीह येशु ने घोषणा की, “मैं ही हूं वह जीवन की रोटी. जो मेरे पास आएगा, वह भूखा न रहेगा और जो मुझमें विश्वास करेगा, कभी प्यासा न रहेगा.