गणना २८:२७-३१
२७
तुम याहवेह को सुखद-सुगंध के लिए यह होमबलि भेंट करोगे: दो बछड़े, एक मेढ़ा एक वर्ष के सात मेमने;
२८
उनकी अन्नबलि होगी, हर एक बछड़े के साथ तेल मिला हुआ अढ़ाई किलो मैदा तथा हर एक मेढ़े के साथ दो किलो
२९
तथा हर एक मेमने के साथ एक किलो तेल मिला हुआ मैदा.
३०
इसके अलावा अपने प्रायश्चित के लिए एक बकरा.
३१
नियमित होमबलि एवं इससे संबंधित अन्नबलि के अलावा तुम उन्हें उनकी पेय बलि के साथ भेंट करोगे. ज़रूरी है कि ये निर्दोष हों.
Settings