गणना २८:१६-२०
१६
“ ‘इसके बाद पहले महीने की चौदहवीं तारीख पर याहवेह का फ़सह होगा.
१७
इस माह के चौदहवें दिन उत्सव होगा. सात दिन खमीर रहित रोटी को ही खाया जाएगा.
१८
पहले दिन पवित्र सभा होगी; तथा तुम किसी भी प्रकार की मेहनत न करना.
१९
उस दिन तुम याहवेह के लिए आग के द्वारा बलि भेंट होमार्पण चढ़ाना. उसमें ये भी शामिल हों: दो बछड़े, एक मेढ़ा तथा एक वर्ष के सात निर्दोष मेमने.
२०
उनका अन्नबलि हर एक बैल के साथ तेल मिला हुआ पांच किलो मैदा; तथा हर एक मेढ़े के साथ अन्नबलि के लिए तेल मिला हुआ तीन किलो मैदा,
बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.