Skip to content
लेवी ११:१४-२२

लेवी ११:१४-२२

१४
लाल चील और काली चील और समस्त प्रकार की चीलें,
१५
समस्त प्रकार के कौवे,
१६
शुतुरमुर्ग, उल्लू, सागर काक और शिकारे की सभी प्रजातियां,
१७
छोटी प्रजाति के उल्लू, जलकौए और बड़ी प्रजाति के उल्लू,
१८
बख़ारी उल्लू, जल मुर्गी और शवभक्षी गिद्ध,
१९
छोटा गरुड़, सभी प्रकार के बगुले, टिटिहरी और चमगादड़.
२०
“ ‘सभी प्रकार के पंख वाले कीड़े, जो अपने चारों पैरों पर चलते हैं, तुम्हारे लिए घृणित हैं.
२१
फिर भी वे उड़ते हुए कीड़े, जो अपने चारों पैरों पर चलते हैं, तथा जिनके पैरों के ऊपर एक मुड़ी हुई टांग होती है, जिसके बल पर वे भूमि पर कूदते हैं, उनको तुम खा सकते हो.
२२
तुम उनमें से इनको खा सकते हो: सभी प्रकार की टिड्डियां, सभी प्रकार के पतंगे, सभी प्रकार के झींगुर और सभी प्रकार के टिड्डे.

बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.