Skip to content
2 इतिहास १४:१

2 इतिहास १४:१

आसपास के संदर्भ के साथ पद १ दिखाया जा रहा है।
१
अबीयाह अपने पूर्वजों के साथ हमेशा के लिए सो गया और उसे उसके पूर्वजों के साथ दावीद के नगर की कब्र में रखा गया. उसके स्थान पर आसा राजा बना. उसके शासनकाल के दस सालों में देश में शांति बनी रही.
२
आसा ने वह किया जो याहवेह उसके परमेश्वर की दृष्टि में सही और उचित है.
३
उसने अन्य जातीय वेदियों और पूजा स्थलों को हटा दिया, पूजा के खंभों को नाश कर दिया, अशेराह के मीनारों को काट गिराया.
४
उसने यहूदिया को आदेश दिया कि वे अपने पूर्वजों के परमेश्वर याहवेह की खोज करें और व्यवस्था और नियमों का पालन करते रहें.
Settings

Reading style

Typeface

Font size 19px

Reading width 75 chars

Options