गणना २८:२१-२५
२१
हर एक मेमने के साथ तेल में मिला हुआ डेढ़ किलो मैदा अन्नबलि के लिए.
२२
इसके अलावा अपने प्रायश्चित के लिए पापबलि स्वरूप एक बकरा.
२३
तुम ये सभी बलियां नियमित प्रस्तुत की जा रही भोर की होमबलियों के अलावा भेंट करोगे.
२४
तुम सातों दिन, प्रतिदिन इसी रीति से बलियां भेंट किया करोगे; आग के द्वारा चढ़ाया वह भोजन, जो याहवेह के लिए सुखद-सुगंध होगा. यह नियमित होमबलि के अलावा इसकी पेय बलि के साथ भेंट किया जाएगा.
२५
तथा सातवें दिन पवित्र सभा होगी, इस दिन तुम किसी भी प्रकार की मेहनत न करना.
बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.