Skip to content
गणना २८:१९-२३

गणना २८:१९-२३

१९
उस दिन तुम याहवेह के लिए आग के द्वारा बलि भेंट होमार्पण चढ़ाना. उसमें ये भी शामिल हों: दो बछड़े, एक मेढ़ा तथा एक वर्ष के सात निर्दोष मेमने.
२०
उनका अन्‍नबलि हर एक बैल के साथ तेल मिला हुआ पांच किलो मैदा; तथा हर एक मेढ़े के साथ अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ तीन किलो मैदा,
२१
हर एक मेमने के साथ तेल में मिला हुआ डेढ़ किलो मैदा अन्‍नबलि के लिए.
२२
इसके अलावा अपने प्रायश्चित के लिए पापबलि स्वरूप एक बकरा.
२३
तुम ये सभी बलियां नियमित प्रस्तुत की जा रही भोर की होमबलियों के अलावा भेंट करोगे.
Settings

Reading style

Typeface

Font size 19px

Reading width 90 chars

Options