व्यवस्था १४:११-१९
११
कोई भी शुद्ध पक्षी तुम्हारे खाने के योग्य हैं.
१२
मगर इन पक्षियों को तुम नहीं खाओगे: गरुड़, गिद्ध और काला गिद्ध,
१३
लाल चील, बाज और सभी प्रकार की चीलें.
१४
समस्त प्रकार के कौवे,
१५
शुतुरमुर्ग, उल्लू, सागर काक और शिकारे की सभी प्रजातियां,
१६
छोटी प्रजाति के उल्लू, जलकौए और बड़ी प्रजाति के उल्लू,
१७
बख़ारी उल्लू, जल मुर्गी और शवभक्षी गिद्ध,
१८
छोटा गरुड़, सभी प्रकार के बगुले, टिटिहरी और चमगादड़.
१९
सभी पंखयुक्त पतंगे तुम्हारे लिए अशुद्ध घोषित किए गए हैं; इनको खाना मना है.
बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.
Settings