Skip to content
2 इतिहास १५:१६-१९

आगे के सुधार और स्थायी शान्ति

2 इतिहास १५:१६-१९
१६
राजा आसा ने अपनी दादी माकाह को राजमाता पद से हटा दिया, क्योंकि उसने अशेरा की घृणित मूर्ति बनाकर रखी थी. आसा ने इस मूर्ति को काटकर उसे किद्रोन नदी तट पर राख बना डाला.
१७
मगर पूजा की जगहों को इस्राएल से हटाया नहीं गया था. फिर भी आसा का मन जीवन भर याहवेह के लिए पूरी तरह सच्चा बना रहा.
१८
उसने परमेश्वर के भवन में वे सारी पवित्र वस्तुएं लाकर रख दीं, सोना, चांदी और बर्तन, जो उसके पिता और खुद उसके पास थी.
१९
आसा के शासनकाल के पैंतीसवें साल तक कोई युद्ध नहीं हुआ.
Settings

Reading style

Typeface

Font size 19px

Reading width 90 chars

Options