Skip to content
नेहेमियाह ७:६६-७२

नेहेमियाह ७:६६-७२

६६
सारी सभा की पूरी संख्या हुई 42,360.
६७
इनके अलावा 7,337 दास-दासियां तथा 245 गायक-गायिकाएं भी थी.
६८
उनके घोड़ों की गिनती 736 और खच्चरों की 245,
६९
ऊंटों की 435 और गधों की गिनती 620 थी.
७०
पूर्वजों के परिवारों के प्रधानों ने इस काम के लिए आर्थिक सहायता दी. राज्यपाल ने खजाने में 1,000 सोने के द्राखमा, 50 चिलमचियां और पुरोहितों के लिए ठहराए गए 530 अंगरखे दिए.
७१
पूर्वजों के परिवारों के कुछ प्रधानों ने इस काम के लिए खजाने में 20,000 सोने के द्राखमा और 2,200 चांदी मीना दिए.
७२
वह सब, जो बाकी लोगों ने भेंट में दिया, वह था कुल 20,000 सोने के द्राखमा, 2,000 चांदी मीना और पुरोहितों के 67 अंगरखे.
Settings

Reading Style

Typeface

Font Size 19px

Options